ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबाइक दुर्घटना में चार घायल

बाइक दुर्घटना में चार घायल

अलग-अलग दो बाइक दुर्घटनाओं में रविवार सुबह चार लोग घायल हो गए। चारों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना गम्हरिया बीको मोड़ के पास की...

बाइक दुर्घटना में चार घायल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 29 Apr 2019 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

अलग-अलग दो बाइक दुर्घटनाओं में रविवार सुबह चार लोग घायल हो गए। चारों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना गम्हरिया बीको मोड़ के पास की है।

गम्हरिया बास्कोनगर के बागुननाथ हेंब्रम अपनी बाइक से दुकान जा रहे थे। इस बीच टीचर ट्रेनिंग स्कूल के पास सामने से आ रही बाइक ने धक्का मार दिया। घटना में उनका एक पैर टूट गया। इसी तरह सरायकेला जोबाडीह के विकास सामद, राजा जारिका और लखींद्र जोंको रविवार सुबह अपने परिचित को पहुंचाने रेलवे स्टेशन गए थे। इस बीच लौटते समय पांड्रासाली स्टेशन के पास पीछे से एक बाइक ने ठोकर मार दी। घटना में स्कूटी सवार तीनों घायल हो गए। पहले सभी को चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं आने पर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें