ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरचार घंटे टेम्पो चालकों की हड़ताल से यात्री रहे बेहाल

चार घंटे टेम्पो चालकों की हड़ताल से यात्री रहे बेहाल

कागजात जांच के खिलाफ मानगो से साकची मार्ग के टेम्पो चालकों ने मंगलवार को चार घंटे तक अपने वाहनों को बंद रखा। इस दौरान मानगो रोड नम्बर दो के पास यात्रियों को टेम्पो से उतार दिया। इसका विरोध यात्रियों...

चार घंटे टेम्पो चालकों की हड़ताल से यात्री रहे बेहाल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 30 May 2018 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कागजात जांच के खिलाफ मानगो से साकची मार्ग के टेम्पो चालकों ने मंगलवार को चार घंटे तक अपने वाहनों को बंद रखा। इस दौरान मानगो रोड नम्बर दो के पास यात्रियों को टेम्पो से उतार दिया। इसका विरोध यात्रियों ने किया।

मानगो से साकची आने-जाने वाले यात्रियों को इस दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 से ही वाहनों को रोककर उन्हें मानगो के गांधी मैदान में खड़ा कर दिया गया। फिर यहां से टेम्पो चालकों का जुलूस निकला जो एसपी सिटी के कार्यालय तक गया।

मानी एसपी सिटी की बात : टेम्पो चालकों का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाकिर खान छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपने गए। इस पर एसपी सिटी ने कहा कि वे टेम्पो चालकों से बात करेंगे। उसके बाद वे कार्यालय से निकलकर चालकों के पास आए। उनसे बात की। उन्हें बताया कि वे बिना लाइसेंस, बीमा वाली गाड़ी चलने नहीं देंगे। टेम्पो से बेबी सीट हटाना होगा व पांच सवारी ही बैठनी है। इसके बाद उन्होंने टेम्पो चालकों को बताया कि कागजात क्यों जरूरी है। सिटी एसपी ने चालकों से कहा कि उन्हें एक महीने का समय दिया जा रहा है। अपने वाहन के फिटनेस और प्रदूषण के कागजात ठीक कर लें। उसके बाद वहां से टेम्पो चालक चले गए और जिनके कागजात दुरुस्त थे उन्होंने यात्रियों को बैठाना शुरू कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें