ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरचार घंटे मानगो पुल रहा जाम, 50 हजार लोग प्रभावित

चार घंटे मानगो पुल रहा जाम, 50 हजार लोग प्रभावित

मानगो पुल पर मंगलवार को जाम लगने से चिलचिलाती धूप में चार घंटे तक लोग परेशान रहे। जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगा था। इसमें ड्यूटी पर जा रहे लोग, दो एंबुलेंस और एक्सट्रा क्लास कर घर लौट रहे...

मानगो पुल पर मंगलवार को जाम लगने से चिलचिलाती धूप में चार घंटे तक लोग परेशान रहे। जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगा था। इसमें ड्यूटी पर जा रहे लोग, दो एंबुलेंस और एक्सट्रा क्लास कर घर लौट रहे...
1/ 3मानगो पुल पर मंगलवार को जाम लगने से चिलचिलाती धूप में चार घंटे तक लोग परेशान रहे। जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगा था। इसमें ड्यूटी पर जा रहे लोग, दो एंबुलेंस और एक्सट्रा क्लास कर घर लौट रहे...
मानगो पुल पर मंगलवार को जाम लगने से चिलचिलाती धूप में चार घंटे तक लोग परेशान रहे। जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगा था। इसमें ड्यूटी पर जा रहे लोग, दो एंबुलेंस और एक्सट्रा क्लास कर घर लौट रहे...
2/ 3मानगो पुल पर मंगलवार को जाम लगने से चिलचिलाती धूप में चार घंटे तक लोग परेशान रहे। जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगा था। इसमें ड्यूटी पर जा रहे लोग, दो एंबुलेंस और एक्सट्रा क्लास कर घर लौट रहे...
मानगो पुल पर मंगलवार को जाम लगने से चिलचिलाती धूप में चार घंटे तक लोग परेशान रहे। जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगा था। इसमें ड्यूटी पर जा रहे लोग, दो एंबुलेंस और एक्सट्रा क्लास कर घर लौट रहे...
3/ 3मानगो पुल पर मंगलवार को जाम लगने से चिलचिलाती धूप में चार घंटे तक लोग परेशान रहे। जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगा था। इसमें ड्यूटी पर जा रहे लोग, दो एंबुलेंस और एक्सट्रा क्लास कर घर लौट रहे...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 22 May 2019 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

मानगो पुल पर मंगलवार को जाम लगने से चिलचिलाती धूप में चार घंटे तक लोग परेशान रहे। जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगा था। इसमें ड्यूटी पर जा रहे लोग, दो एंबुलेंस और एक्सट्रा क्लास कर घर लौट रहे स्कूली बच्चे भी फंसे थे। जाम के कारण कई लोगों की बसें छूट गईं। ट्रेन पकड़ने वाले यात्री को पैदल ही चलना पड़ा। हालत यह थी कि एक गाड़ी को मानगो पुल पार करने में डेढ़ घंटे लग रहे थे। वाहनों के रेंगने के कारण 10 लाख रुपये का ईंधन जल गया।

पुल पर जाम ऐसा लगा था कि वाहनों के पहिए रुक गए थे। लगभग 40 मिनट तक वाहनों का इंजन तक बंद कर दिया गया था। जब वाहनों का आवागमन शुरू हुआ तो दो सौ मीटर की दूरी पार करने में डेढ़ घंटे लग गए।

चार किलोमीटर तक लंबा जाम

डिमना रोड राजस्थान भवन से लेकर जुबली पार्क गेट तक लम्बा जाम लगा रहा। इसी तरह एमजीएम अस्पताल के पास भी जाम लगा। भुइयांडीह में भारी वाहन, जिन्हें मानगो पुल से होकर पार करना था, वे सड़क पर ही खड़े हो गए और उसके चलते एग्रिको तक जाम लगा रहा।

इसलिए लगा जाम

एक एजेंसी के नो इंट्री खुलने समय सड़क बनाने के कारण जाम लगा। मानगो पुल के पास ही सड़क पर पेबर्स ब्लॉक बिछाने का काम चल रहा है। इसके चलते एमजीएम जाने वाले रास्ते को वनवे कर दिया गया था। मानगो बस स्टैंड से निकली लम्बी दूरी की बसें ठीक उसी जगह गोलचक्कर पर यात्रियों को लेने के लिए परिक्रमा करने लगीं। इस बीच नो इंट्री हटने और मेरिन ड्राइव और भुइयांडीह से आने वाले वाहनों के चलते मानगो से साकची की तरफ जाने वाला पुल जाम हो गया। इससे बचने के लिए लोगों ने छोटे पुल का इस्तेमाल किया और वह भी जाम हो गया। लोग साकची से मानगो जाने वाले पुल से रांग साइड जाने लगे, जिसके चलते तीनों पुल पर जाम लगा रहा।

ट्रैफिक पुलिस के नियंत्रण से बाहर

मानगो पुल के पास अनुभवी यातायात पुलिस नहीं थी। सिर्फ वहां सहायक पुलिसवालों के जिम्मे यातायात नियंत्रण का काम सौंप दिया गया था। इतनी गर्मी में थोड़ी देर के लिए वे सड़क पर आते फिर वहां से हट जाते।

रात के बजाय दिन में मरम्मत का काम

रात में सड़क की मरम्मत का काम कराना चाहिए था, जबकि दिन में यह काम हो रहा है। यदि दिन में ही काम करना था तो चारपहिया वाहनों को पुराना कोर्ट रोड की तरफ वनवे करना चाहिए था। लम्बी दूरी की बसें, जो पैसेंजर के लिए बस स्टैंड गोलचक्कर की परिक्रमा करती हैं, उसपर रोक नहीं लगाई गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें