ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरधोखाधड़ी में घिरे जादूोड़ा को-ऑपरेटिव बैंक के चार और कर्मी बदले

धोखाधड़ी में घिरे जादूोड़ा को-ऑपरेटिव बैंक के चार और कर्मी बदले

झारखंड स्टेट को-आपरेटिव बैंक की जादूगोड़ा शाखा के मैनेजर के बाद अब चार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सभी तबादला कर दिया गया है। बैंक के रजिस्ट्रार शिशिर सिन्हा ने इस बारे में आदेश जारी किया...

धोखाधड़ी में घिरे जादूोड़ा को-ऑपरेटिव बैंक के चार और कर्मी बदले
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 14 Oct 2018 04:58 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड स्टेट को-आपरेटिव बैंक की जादूगोड़ा शाखा के मैनेजर के बाद अब चार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सभी तबादला कर दिया गया है। बैंक के रजिस्ट्रार शिशिर सिन्हा ने इस बारे में आदेश जारी किया है। बैंक सूत्रों के मुताबिक जादूगोड़ा शाखा के सहायक प्रबंधक राज श्रीवास्तव का दुमका, सहायक शिवराज गुप्ता का नाला ( संथाल परगना), कंप्यूटर आपरेटर मीना कुमारी का कोडरमा एवं आपरेटर रमन शर्मा का तबादला चितरपुर कर दिया गया है। सभी को तीन दिनों के अंदर प्रभार लेने का निर्देश दिया गया है। शाखा प्रबंधक उमेशचंद्र सिंह को पहले ही क्षेत्रीय कार्यालय चाईबासा भेज दिया गया था। तबादला का आदेश प्रशासक को जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद शुक्रवार शाम को जारी हुआ। संयुक्त रजिस्ट्रार की अगुवाई वाली जांच टीम में चन्द्रदेव रंजन, सहायक रजिस्ट्रार अशोक तिवारी एवं उमाकांत पांडेय शामिल थे। पूर्व बैंक मैनेजर उमेशचंद्र सिंह एवं अन्य कर्मचारियों पर गलत ढंग से 1. 47 करोड़ का लोन उदयकांत सिंह (जमशेदपुर) और मो. हमीद (मुसाबनी) को देने का आरोप लगा है। फर्जी तरीके से 23 अकाउंट्स खोलकर उनमें प्रति खाता 6.42 लाख जमा दिखलाकर सारे अकाउंट को क्लोज कर दिया गया था। रांची निवासी आरटीआई कार्यकर्ता एनामुल हक ने पिछले दिनों जांच की मांग की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें