ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरनिशा लूटकांड में नीमडीह-ईचागढ़ से चार गिरफ्तार

निशा लूटकांड में नीमडीह-ईचागढ़ से चार गिरफ्तार

सोनारी की लक्ष्मी उर्फ निशा कोड़ा से हुई 25 लाख की लूट के मामले में चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी नीमडीह से की गयी। इनमें कादिर और कयाम मोमिन को नीमडीह के झिंगड़ी से...

निशा लूटकांड में नीमडीह-ईचागढ़ से चार गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 28 Jul 2019 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनारी की लक्ष्मी उर्फ निशा कोड़ा से हुई 25 लाख की लूट के मामले में चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी नीमडीह से की गयी। इनमें कादिर और कयाम मोमिन को नीमडीह के झिंगड़ी से गिरफ्तार किया गया, जबकि ईचागढ़ से तहसीन और गुड्डू को पकड़ा गया है। चारों की गिरफ्तारी ताजदार की निशानदेही पर की गई है।

शुक्रवार रात में पुलिस की टीम ताजदार को लेकर नीमडीह गई थी, जहां के झिंगड़ी इलाके में दबिश देकर बदमाशों को पकड़ा गया। उस वक्त कादिर अपने घर में सोया हुआ था, जबकि कयाम तालाब में मछली पकड़ने गया था। उसे जानकारी दी गयी कि पुलिस गांव में आयी है, उसे ढूंढ रही है तो वह खुद ही पुलिस के पास चला आया।

कादिर और कयाम की गिरफ्तारी के बाद कई लोग सोनारी थाना पहुंचे। उनमें कादिर की पत्नी भी थी। उनका कहना है कि ताजदार और कादिर के बीच दुश्मनी है, इसलिए वह उसे फंसा रहा है। पत्नी ने आरोप लगाया कि ताजदार ने ही एक साल पहले कादिर पर गोली चलवाई थी, लेकिन उस वक्त उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ था। एक साल पहले ताजदार ने कादिर की बहन की कपाली गौसनगर वाली जमीन को बचने की कोशिश की थी, जिसे लेकर ताजदार और कादिर में ठन गई थी। उसी लड़ाई का बदला लेने के लिए अब वह साजिश रच रहा है। परिवार वालों का कहना है कि जो इतने समय तक साथ रही लड़की को धोखा दे रहा है, वह कुछ भी कर सकता है। परिवार वालों ने कहा कि कादिर पर पहले आपराधिक मामले थे, लेकिन अब वह शराफत की जिंदगी जी रहा है। दूसरी ओर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि ताजदार ने ही लोगों के नाम बताए। इसके बाद उन्हें पकड़ा गया, लेकिन जो भी पकड़ में आए हैं, उनके सत्यापन के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें