जमशेदपुर: 'संस्थापक दिवस' पर पहली बार चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और नोएल टाटा एक साथ हुए शामिल
जमशेदपुर में इस साल का संस्थापक दिवस टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती के अवसर पर खास रहा। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा पहली बार एक साथ मौजूद रहे। माया टाटा की उपस्थिति भविष्य के बदलावों का संकेत मानी जा रही है।
जमशेदपुर: लौहनगरी के इतिहास में इस साल का संस्थापक दिवस एक स्वर्णिम अध्याय से जुड़ गया । टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती के अवसर पर पहली बार टाटा समूह की दो सबसे शक्तिशाली संस्थाओं के प्रमुख एक साथ शहर में मौजूद रहे । टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा के साथ उनकी बेटी माया टाटा भी मौजूद रही । कॉर्पोरेट गलियारों में माया टाटा की इस उपस्थिति को भविष्य के बड़े बदलावों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। टाटा स्टील प्लांट परिसर के भीतर दोनों चेयरमैन और माया टाटा वहां संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया ।
साथ ही आम लोगो का अभिवादन स्वीकार किया। लोगो ने भी गर्मजोशी से इस पल को जिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


