पटमदा: 45 करोड़ से बनेगी 19 किमी सड़क, हुआ शिलान्यास

Mar 22, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

गोपलपुर से पश्चिम बंगाल सीमा तक 19 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास शनिवार को किया गया। सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक मंगल कालिंदी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस सड़क का निर्माण 45 करोड़ रुपये की लागत से होगा, जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

पटमदा: 45 करोड़ से बनेगी 19 किमी सड़क, हुआ शिलान्यास

पटमदा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण सौगात के रूप में गोपालपुर से पश्चिम बंगाल सीमा तक 19 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास शनिवार को किया गया। सांसद विद्युत वरण महतो एवं जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह सड़क गोपालपुर से कुमारदा, हुडुम्बिल, हुटुपाथर, बनकुंचिया, कांकु होते हुए दांदुडीह (पश्चिम बंगाल सीमा) तक बनेगी। लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण पथ निर्माण विभाग की देखरेख में सीआरआईएफ (सेंट्रल रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड) के तहत होगा। निर्माण का जिम्मा मेसर्स दिलीप कुमार, रांची को सौंपा गया है।विभागीय कनीय अभियंता अमित रंजन के अनुसार सड़क की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर होगी।

इसमें पीसीसी एवं कालीकरण दोनों शामिल रहेंगे। निर्माण पूरा होने पर एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। पश्चिम बंगाल तक पहुंचने में समय की काफी बचत होगी।इस अवसर पर स्थानीय जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, प्रमुख बालिका सोरेन, उप प्रमुख श्रीदेवी माझी, प्रदीप कुमार महतो, सुभाष कर्मकार, महाबीर महतो, संदीप मिश्रा, माणिक चंद्र महतो, कृपासिंधु महतो, अश्विनी महतो, शंभू दास व अश्विनी सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।