ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरराष्ट्रीय बैठक में शामिल हुए जमशेदपुर के पूर्व सैनिक

राष्ट्रीय बैठक में शामिल हुए जमशेदपुर के पूर्व सैनिक

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की राष्ट्रीय बैठक 26 एवं 27 मई को सीकर राजस्थान में हुई। इसमें शहर के 10 पूर्व सैनिक शामिल हुए। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वीएम पाटिल एवं संचालन...

राष्ट्रीय बैठक में शामिल हुए जमशेदपुर के पूर्व सैनिक
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 30 May 2018 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की राष्ट्रीय बैठक 26 एवं 27 मई को सीकर राजस्थान में हुई। इसमें शहर के 10 पूर्व सैनिक शामिल हुए। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वीएम पाटिल एवं संचालन राष्ट्रीय सचिव ब्रिगेडियर एससी सरीन ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मार्गदर्शक इंद्रेश ने पूर्व सैनिकों के योगदान के बारे में जानकारी दी। कहा सैनिक अपनी सेवा के दौरान बाहरी ताकतों से सीमाओं की रक्षा करते हैं और सेवानिवृत्त होने के बाद आंतरिक असामाजिक तत्वों से रक्षा करते हैं। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर कर्नल संजय सिंह की अगुवाई में जमशेदपुर से वरुण कुमार, सुशील कुमार सिंह, चंद्रमा सिंह, सुरेंद्रनाथ ओझा, प्रमोद कुमार, पी शंकर, अजय कुमार सिंह, उमेश शर्मा, राजेश पांडेय, अखिलेश मिश्रा शामिल हुए। जमशेदपुर लौटने पर परिषद के सदस्यों ने सभी प्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया। पुष्प देकर उनका सम्मान करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए मिठाइयां बांटी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें