ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुररामसकल हत्याकांड में बिष्टूपुर के पूर्व थानेदार की गवाही

रामसकल हत्याकांड में बिष्टूपुर के पूर्व थानेदार की गवाही

ठेकेदार रामसकल यादव हत्याकांड में तत्कालीन थानेदार इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार की गवाही सोमवार को एडीजे 5 सुभाष की अदालत में हुई। उनकी गवाही मंगलवार को भी होगी। गवाही के दौरान उन्होंने घटना के दिन की...

रामसकल हत्याकांड में बिष्टूपुर के पूर्व थानेदार की गवाही
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 02 Apr 2019 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें

ठेकेदार रामसकल यादव हत्याकांड में तत्कालीन थानेदार इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार की गवाही सोमवार को एडीजे 5 सुभाष की अदालत में हुई। उनकी गवाही मंगलवार को भी होगी। गवाही के दौरान उन्होंने घटना के दिन की पूरी कहानी कोर्ट को बताई। जांच अधिकारी ने केस डायरी का समर्थन किया। बागबेड़ा रोड नंबर 4 के ठेकेदार रामसकल यादव एक अगस्त की सुबह 6 अपने जुगसलाई के दोस्त बबलू वर्मा के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए जुबली पार्क आए थे। इस बीच जुबली पार्क में ही उनको गोली मारी गई थी। पूरे मामले में उपेंद्र सिंह का नाम आया था। इस मामले में अब भी कई शूटर फरार हैं। पुलिस की जांच में यह बात भी आई थी कि व्यावसायिक रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने बिहार के कई शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना के दिन रामसकल यादव को छह गोली मारी गई थी। गोली लगने के बाद रामसकल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला था, तब घटना का खुलासा हुआ। बाद में घटना के मुख्य आरोपी उपेंद्र सिंह की मौत गोली मारकर कोर्ट में ही अखिलेश सिंह के गुर्गों ने कर दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें