ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपूर्व मंत्री दुलाल भइयां का कांग्रेस में इस्तीफा, कहा- अपमानित महसूस कर रहा था

पूर्व मंत्री दुलाल भइयां का कांग्रेस में इस्तीफा, कहा- अपमानित महसूस कर रहा था

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दुलाल भुइयां ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उम्मीद है कि वे बसपा के टिकट पर पलामू से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित अपने इस्तीफे में...

पूर्व मंत्री दुलाल भइयां का कांग्रेस में इस्तीफा, कहा- अपमानित महसूस कर रहा था
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 26 Mar 2019 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दुलाल भुइयां ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उम्मीद है कि वे बसपा के टिकट पर पलामू से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित अपने इस्तीफे में उन्होंने सिर्फ इतना लिखा है कि कतिपय कारणों से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। उनका त्यागपत्र स्वीकार किया जाए। दुलाल भुइयां जुगसलाई से दो बार विधायक रह चुके हैं। पहले वे झामुमो में थे। फिर झाविमो और कांग्रेस में आ गएथे। पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने अपने इस्तीफे के बाद दिए गए बयान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे कर्नाटक से आकर यहां नाटक कर रहे हैं। कांग्रेस में अपमान से दम घुट रहा था। कांग्रेस के आला नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों से उन्हें कोई गिला-शिकवा नहीं है। लेकिन, डॉ. अजय ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में उन्हें सातवें नंबर पर बैठाकर रखा। उनके साथ शैलेन्द्र महतो और आभा महतो भी थे। इस अपमान से दोनों वहां से चले गए। झारखंड के उतने बड़े नेता का अपमान मुझसे भी बर्दाश्त नहीं हुआ। डॉ. अजय जब चाहे किसी भी कार्यकर्ता को डांट देते हैं। दुलाल भुइयां के अनुसार, उन्होंने पलामू से वर्ष 1980 से लगातार काम किया। वहां उनकी दावेदारी बनती थी, लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया। फोन करने पर फोन तक रिसीव नहीं करते थे। सीधे मुंह वे बात तक नहीं करते थे। कब तक आदमी अपमान बर्दाश्त करता। उन्होंने यह भी नहीं समझा कि राजनीतिक में वे उनसे जूनियर हैं। इसकी भी मर्यादा का ख्याल नहीं रखा। वे भाई-भाई को लड़ाने की कोशिश करते हैं। परिवार में फूट डालने का प्रयास करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें