ऑस्ट्रेलिया के पैरामाटा सिटी के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का केएमपीएम के साथियों ने किया स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में केएमपीएम इंटर कॉलेज के बैच 93-95 के छात्र समीर पांडेय का स्वागत किया गया। वे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मेयर रह चुके हैं। इस कार्यक्रम में उनके सहपाठी मौजूद थे, जिन्होंने पुरानी यादें साझा कीं। समीर ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में राजनीति में ईमानदारी की कद्र है और वह भारत से जुड़े हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पैरामाटा सिटी के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का केएमपीएम के साथियों ने किया स्वागत

जमशेदपुर। केएमपीएम इंटर कॉलेज के छात्र (बैच 93-95) रह चुके ऑस्ट्रेलिया के पैरामाटा शहर के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का उनके बैच के साथियों ने शुक्रवार को जमशेदपुर में स्वागत किया। साकची में प्रशांत सिंह उर्फ पुतुल के नेतृत्व में इस स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर केएमपीएम 93-95 बैच के प्रमोद, कृष्णा, अखिलेश, रंजन मिश्रा, धन व अन्य मौजूद थे। सभी ने समीर पांडेय का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किये। सालों बाद मिले अपने सहपाठी संग उन्होंने खूब गपशप कर पुरानी यादें साझा की। इस स्वागत कार्यक्रम से अभिभूत समीर पांडेय ने खुशी जताई कि केएमपीएम के सहपाठी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

और सुख-दुख में एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। निजी पारिवारिक दौरे पर अपने शहर सालों बाद पहुंचे समीर पांडेय ने बताया कि केएमपीएम से प्लस टू की पढ़ाई के बाद उच्च शिक्षा के लिए वे विशाखापत्तनम और फिर ऑस्ट्रेलिया चले गए। वहां उन्होंने बतौर आईटी विशेषज्ञ कार्य किया। बाद में वे एक राजनीतिक दल से जुड़े। समीर ने दोस्तों को बताया कि ऑस्ट्रेलिया में राजनीति में भी ईमानदारी की कद्र है। भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई होती है। लोग अनुशासनप्रिय हैं। समीर ने कहा कि वे भले ही ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं, लेकिन भारत उनके मन में है और जमशेदपुर शहर से नाता बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।