बक्सर विधायक आनंद मिश्रा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित
Mar 11, 2026 01:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया। मिश्रा की ईमानदारी और प्रशासनिक अनुभव के लिए उन्हें सराहा गया। महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष नीरू सिंह ने बताया कि मिश्रा क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और उनके समाधान में तत्पर रहते हैं।
जमशेदपुर। सर्किट हाउस में पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं बक्सर के विधायक आनंद मिश्रा को जमशेदपुर महानगर के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से सम्मानित किया। युवाओं के प्रेरणास्रोत माने जाने वाले मिश्रा को उनकी ईमानदार छवि और प्रशासनिक अनुभव के लिए सादर सम्मानित किया गया।महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष नीरू सिंह ने कहा कि विधायक के रूप में मिश्रा जी क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और शीघ्र समाधान करवाते हैं। यह छवि समाज के लिए प्रेरणादायक है। सम्मान समारोह में नीरू सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, मस्त सिंह, राहुल सिंह आदि ने भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


