ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरचेचिस चालक पर फायरिंग में पूर्व मुखिया हेमंत खालको गिरफ्तार

चेचिस चालक पर फायरिंग में पूर्व मुखिया हेमंत खालको गिरफ्तार

चेसिस चालक विक्रम कुमार सिंह को गोली मारने के आरोपी मध्य गदड़ा के पूर्व मुखिया हेमंत खालको को परसूडीह पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक गोली भी पुलिस ने...

चेचिस चालक पर फायरिंग में पूर्व मुखिया हेमंत खालको गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 07 Jul 2020 08:09 PM
ऐप पर पढ़ें

चेसिस चालक विक्रम कुमार सिंह को गोली मारने के आरोपी मध्य गदड़ा के पूर्व मुखिया हेमंत खालको को परसूडीह पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक गोली भी पुलिस ने बरामद किया है। सोमवार को हेमंत खालको को पुलिस ने जेल भेज दिया। यह जानकारी सोमवार को परसूडीह थाने में डीएसपी आलोक रंजन ने दी।बकौल डीएसपी, हेमंत खालको और विक्रम सिंह दोस्त हैं। शनिवार को इन्होंने एक पार्टी की थी। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसका बदला लेने के लिए हेमंत ने विक्रम को गोली मारी। डीएसपी ने बताया कि विक्रम सिंह की स्थिति ठीक है। दाहिने पैर में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने हेमंत खालको के घर पर दबिश देकर हथियार सहित उसे गिरफ्तार कर लिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता हेमंत खालको की बहन वर्तमान में मध्य गदड़ा की मुखिया हैं। इस मामले में क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कुछ दिनों से विक्रम द्वारा अनावश्यक रूप से हेमंत खालको की मुखिया बहन द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्य पर उंगलियां उठाई जा रही थी। लॉकडाउन में मुखिया ने राशन बांटा था, लेकिन यह चर्चा फैलाई जा रही थी कि कहीं कुछ बना नहीं। इसको लेकर उनके बीच कहासुनी भी हुई थी।यह है मामला : रविवार को विक्रम सिंह राहरगोड़ा स्थित एक ईंट भट्ठा में था, जहां उसे गोली मारी गई थी। विक्रम का कहना है कि उसे गोली हेमंत खालको ने मारी है। विक्रम का इलाज टीएमएच में चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें