सिलवर जुबली उर्स को लेकर शाखा कमेटी का गठन
कायदे अहले सुन्नत मर्कजी उर्स कमेटी ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में शाखा कमेटियों का गठन किया है। धतकीडीह, शास्त्रीनगर, और टेल्को प्रमुख हैं। सिलवर जुबली उर्स कार्यक्रम की तैयारियों में महासचिव मौलाना अबरार कैसर और मदरसा फैजुल उलूम के प्राचार्य मौलाना अब्दुल हन्नान रिजवी शामिल हैं। डा. गुलाम जरकानी कादरी अमेरिका से आएंगे।

कायदे अहले सुन्नत मर्कजी उर्स कमेटी के तत्वावधान में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में शाखा कमेटियों का गठन किया गया है। इनमें धतकीडीह, शास्त्रीनगर, टेल्को विशेष रूप से शामिल हैं। मर्कजी कमेटी के सदस्य सिलवर जुबली उर्स कार्यक्रम के लिए अपनी कारगुजारियों पर अमल कर रहे हैं। कमेटी के महासचिव मौलाना अबरार कैसर व संयोजक गुलाम शरानी के साथ-साथ मदरसा फैजुल उलूम के प्राचार्य मौलाना अब्दुल हन्नान रिजवी भी तैयारियों में जुटे हैं। धतकीडीह में आयोजित होने वाले सिलवर जुबली उर्स कार्यक्रम में डा. गुलाम जरकानी कादरी अमेरिका से आएंगे। मस्जिदे कंजुल इमान जाकिरनगर, कपाली, गोलमुरी, जुगसलाई सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में शाखा उर्स कमेटियों के गठन का कार्य जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


