ब्रह्मर्षि विकास मंच विद्यापतिनगर के अध्यक्ष बने प्रेम रंजन तिवारी, उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा
ब्रह्मर्षि विकास मंच विद्यापतिनगर की बैठक वीर कुंवर सिंह भवन में हुई। इसमें विद्यापतिनगर इकाई का गठन किया गया। राम नारायण शर्मा ने अध्यक्ष के रूप में समिति की घोषणा की। अन्य पदों की घोषणा बाद में होगी। बैठक में बड़ी संख्या में ब्रह्मर्षि समाज के लोग उपस्थित थे।
ब्रह्मर्षि विकास मंच विद्यापतिनगर इकाई की बैठक विद्यापति गांधी चौक पर स्थित वीर कुंवर सिंह भवन में हुई। बैठक में विद्यापतिनगर इकाई का गठन किया गया। इस बैठक में विशेष रूप से ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष राम नारायण शर्मा, महासचिव मुकेश शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष राम प्रकाश पाण्डेय और महेश तिवारी उपस्थित थे। बैठक में विद्यापतिनगर के ब्रह्मर्षि समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। राम प्रकाश पाण्डेय और राम नारायण शर्मा ने उपस्थित लोगों से इकाई को मजबूत करने का आग्रह किया। अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने विद्यापतिनगर समिति की घोषणा की। इस समिति में आम सहमति से अध्यक्ष प्रेम रंजन तिवारी, उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, सचिव उदय कांत चौधरी, कोषाध्यक्ष सुनिल कुमार चौधरी और सह सचिव डाबला को बनाया गया।
अन्य पदों की घोषणा बाद में की जाएगी। आज की बैठक में प्रमुख रूप से पतिराम मास्टर साहब, मोहन मिश्रा, कृष्णनंदन, कुंदन दीक्षित, गोपाल सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, रोमी सिंह, अशोक राय उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन शंभू शर्मा ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




