कालीपदो भुइयां की स्मृति में 14 से फुटबॉल टूर्नामेंट

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में दुलाल भुइयां ने घोषणा की कि 14 और 15 अगस्त को फुटबॉल टूर्नामेंट और कालीपदो भुइंया स्मृति दिवस का आयोजन होगा। विजेताओं को ट्रॉफी, साइकिल और पदक दिए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को...

कालीपदो भुइयां की स्मृति में 14 से फुटबॉल टूर्नामेंट

जमशेदपुर। बाराद्वारी स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में सेन्डम भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल अकादमी के मुख्य संरक्षक व श्रमिक नेता दुलाल भुइयां ने घोषणा की कि 14 और 15 अगस्त को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट तथा स्व. कालीपदो भुइंया स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीम के साथ ही सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और अनुशासित टीम को ट्रॉफी, साइकिल और पदक प्रदान किए जाएंगे। निर्णायकों और लाइनमैन को भी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दुलाल भुइयां ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा-पान से दूर रखना और उन्हें खेल की ओर प्रेरित करना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur Newsकालीपदो भुइयां की स्मृति में 14 से फुटबॉल टूर्नामेंट