बोड़ाम के कुटुमाकली में फुटबॉल लीग 28 मार्च से
बोड़ाम के कुटुमाकली में फुटबॉल लीग 28 मार्च से पटमदा: डिमना लेक से

पटमदा। डिमना लेक से सटे बोड़ाम प्रखंड के कुटुमाकली फुटबॉल मैदान में 28 मार्च से फुटबॉल लीग 2026 का आयोजन किया जाएगा। स्माइल क्लब द्वारा आयोजित लीग में 9 टीमें शामिल होंगी। स्माइल क्लब के टीम मैनेजर उमेश महतो ने बताया कि प्रत्येक टीम में 20 खिलाड़ी नामांकन कर सकते हैं। नामांकन करते समय आधार कार्ड का जेरॉक्स और दो पासपोर्ट साइज फोटो कमेटी के पास जमा करना होगा। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम दूसरे टीमों के साथ दो-दो मैच खेलेगी। 28 मार्च से प्रत्येक शनिवार और रविवार को लीग चरण का मैच खेला जाएगा, जो दो महीने तक चलेगा। लीग चरण के चार टॉप टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
प्रतियोगिता के विजेता को 16 हजार रुपए, उपविजेता को 12 हजार रुपए और सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दोनों टीमों को 5-5 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


