Food Vendors at Tata Nagar Station to Sell Meals on Trains रेस्टोरेंट के वेंडर ट्रेनों में बेचेंगे खाना, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsFood Vendors at Tata Nagar Station to Sell Meals on Trains

रेस्टोरेंट के वेंडर ट्रेनों में बेचेंगे खाना

टाटानगर स्टेशन पर फूड ट्रैक रेस्टोरेंट के आठ वेंडर अब ट्रेनों में घूमकर खाना, नाश्ता और शीतल पेय बेचेंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे के आदेश के अनुसार, यह सेवा सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध होगी। पहले...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 17 March 2025 04:47 AM
share Share
Follow Us on
रेस्टोरेंट के वेंडर ट्रेनों में बेचेंगे खाना

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के फूड ट्रैक रेस्टोरेंट के आठ वेंडर ट्रेनों में घूमकर खाना-नाश्ता व शीतल पेय बेचेंगे। यात्री सुविधा में दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। बताया जाता है कि सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक ट्रेन साइड वेडिंग का लाइसेंस फूड ट्रैक रेस्टोरेंट को मिला है। दरअसल, पहले जनाहार कैंटीन स्टेशन के स्टॉल पर जनता खाता, इडली, बिरयानी व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराती थी, लेकिन कैटीन बंद होने से यात्रियों को खानपान में दिक्कत होने लगी। इससे रेस्टोरेंट संचालक को ट्रेन साइड वेडिंग का लाइसेंस दिया जाने लगा। इससे यात्रियों की खानपान समस्या दूर होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।