Jamshedpur News: दुर्गापूजा में मिलावट रोकने को छह जांच टीमें गठित

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर में दुर्गापूजा के दौरान खाद्य पदार्थों की मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन ने छह जांच टीमें गठित की हैं। ये टीमें रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य विक्रेताओं का निरीक्षण करेंगी। प्रशासन ने मिलावट और नकली खाद्य सामग्री को लेकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Jamshedpur News: दुर्गापूजा में मिलावट रोकने को छह जांच टीमें गठित

Jamshedpur News: जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। दुर्गापूजा के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने छह जांच टीमें गठित की हैं। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों, होटल और अन्य खाद्य सामग्री विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगी।

बड़े निरीक्षण कार्य

जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, निर्माण और भंडारण की स्थिति के साथ मिलावट की भी जांच होगी। संदेह होने पर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाएंगे और उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। त्योहारी मौसम को देखते हुए मिठाई, खोवा, पनीर, तेल, मसाले, दूध एवं दूध से बने उत्पादों समेत अन्य खाद्य सामग्री पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

प्रशासन की चेतावनी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावट, नकली खाद्य सामग्री की बिक्री या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सामग्री विक्रेताओं से गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग और बिक्री करने के साथ प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं, आम लोगों से भी खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और स्वच्छता का ध्यान रखने तथा मिलावट या अनियमितता की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦दुर्गापूजा के दौरान खाद्य सुरक्षा के लिए क्या उपाय किए गए हैं?−
दुर्गापूजा के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन ने छह जांच टीमें गठित की हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: दुर्गापूजा में मिलावट रोकने को छह जांच टीमें गठित