Jamshedpur News: श्याम नगर में घर के बाहर तक पहुंचा पानी
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर में खरकाई और स्वर्ण रेखा नदियों में तेजी से पानी बढ़ रहा है। मानगो के श्याम नगर में कई घरों के दरवाजों के पास पानी पहुंच गया है। इससे लोग भयभीत हैं और नुकसान से बचने के लिए तैयारी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पहले भी इसी तरह की समस्या का सामना किया था।
श्याम नगर में घर के बाहर तक पहुंचा पानी
Jamshedpur News: जमशेदपुर । सिर्फ खरकाई नदी ही नहीं बल्कि स्वर्ण रेखा नदी में भी तेजी से पानी बढ़ा है। मानगो के श्याम नगर में भी पानी भरना शुरू हो गया है और सिर्फ एक दिन में ही पानी बढ़कर कई घर के दरवाजों के पास भी पहुंच गया है। पानी भरने से लोग भयभीत हैं और इसके लिए तैयार होने लगे हैं कि पानी बढ़ने पर वह कहां जाएंगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले भी पानी पड़ा था लेकिन उसके बाद पानी अचानक कट गया था। मंगलवार को सुबह से एक बार फिर से तेजी से पानी बढ़ रहा है और यही रफ्तार रही तो पानी घर में घुस जाएगा।


