ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरशहरी क्षेत्र के पांच हजार बच्चें आज निकालेंगे प्रभातफेरी

शहरी क्षेत्र के पांच हजार बच्चें आज निकालेंगे प्रभातफेरी

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर गुरुवार को शहरी क्षेत्र के 5 हजार स्कूली बच्चे प्रभातफेरी निकालेंगे। यह प्रभात फेरी साकची स्थित आम बगान से निकाली...

शहरी क्षेत्र के पांच हजार बच्चें आज निकालेंगे प्रभातफेरी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 14 Nov 2018 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर गुरुवार को शहरी क्षेत्र के 5 हजार स्कूली बच्चे प्रभातफेरी निकालेंगे। यह प्रभात फेरी साकची स्थित आम बगान से निकाली जाएगी।

गुरुवार को सुबह सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ सुबह के छह बजे तक उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। यह प्रभातफेरी सुबह के साढ़े छह बजे प्रारंभ होगी तथा जुबिली पार्क गोलचक्कर होते हुए पुन: साकची आमबगान पहुंचकर समाप्त होगी। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को पत्र भेजा जा चुका है।

शहर के लगभग 40 स्कूल के बच्चे इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भी प्रभातफेरी का आयोजन होना है। मालूम हो कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के स्थापना दिवस के दिन भी सभी विद्यालयों को खुला रखने का फरमान जारी किया है। जिलों को भेजे गए इस आशय के पत्र में विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह ने स्थायी, अस्थायी, अनुबंध आधारित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी, पारा शिक्षकों आदि का अवकाश स्थापना दिवस के दिन रद करते हुए इसका समायोजन किसी दूसरे दिन करने को कहा है।

उन्होंने कहा है कि स्थापना दिवस को लेकर राज्य और जिला स्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में विद्यालयों की सहभागिता भी अनिवार्य है। राज्य गठन के इन 18 वर्षों में विद्यालय स्तर पर क्या प्रगति हुई है, इसकी भी समीक्षा की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें