ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरहज-2020 की पहली किस्त 15 फरवरी तक

हज-2020 की पहली किस्त 15 फरवरी तक

केंद्रीय हज कमेटी मुंबई ने पहली और दूसरी किस्त जमा करने की तिथि घोषित कर दी है। जामा मस्जिद जमशेदपुर हज कमेटी के हाजी इकबाल ने बताया कि इस बार पहली और दूसरी किस्त एक साथ जमा करने का प्रावधान किया गया...

हज-2020 की पहली किस्त 15 फरवरी तक
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 17 Jan 2020 01:59 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय हज कमेटी मुंबई ने पहली और दूसरी किस्त जमा करने की तिथि घोषित कर दी है। जामा मस्जिद जमशेदपुर हज कमेटी के हाजी इकबाल ने बताया कि इस बार पहली और दूसरी किस्त एक साथ जमा करने का प्रावधान किया गया है। हज बैतुल्लाह -2020 पर जाने वाले यात्रियों को पहली किस्त की राशि 81 हजार रुपये 15 फरवरी तक जमा करने का निर्देश दिया गया है। दूसरी किस्त की राशि 1.20 लाख रुपये 15 मार्च से पहले जमा होंगे। यदि कोई हज यात्री दोनों किस्त एक साथ जमा करना चाहते हैं तो उनको 15 फरवरी से पहले जमा करना होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें