ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसदर अस्पताल में बनेगा कोल्हान का पहला मोतियाबिंद ओटी

सदर अस्पताल में बनेगा कोल्हान का पहला मोतियाबिंद ओटी

सदर अस्पताल में जल्द ही मोतियाबिंद का ऑपरेशन थियेटर बनेगा। इसके लिए बुधवार को रांची से मोतियाबिंद विभाग के निदेशक डॉ. आइंग और उनकी टीम यहां आयी और सदर अस्पताल का निरीक्षण...

सदर अस्पताल में बनेगा कोल्हान का पहला मोतियाबिंद ओटी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 09 May 2019 04:58 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर अस्पताल में जल्द ही मोतियाबिंद का ऑपरेशन थियेटर बनेगा। इसके लिए बुधवार को रांची से मोतियाबिंद विभाग के निदेशक डॉ. आइंग और उनकी टीम यहां आयी और सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन थियेटर बनाए जाने के स्थान का चयन किया गया। इसके अलावा ओटी में कितने चिकित्सक, टेक्नीशियन के अलावा और किन सामानों की आवश्यकता है इसके बारे में सूचनाएं एकत्रित की गई। टीम ने सदर अस्पताल में ही सिविल सर्जन महेश्वरी प्रसाद और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें सदर अस्पताल की स्थिति पर भी चर्चा की गई। यह ऑपरेशन थियेटर कोल्हान का पहला मोतियाबिंद ओटी होगा। इसमें मरीजों का नि: शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। सिविल सर्जन महेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनकी कोशिश है कि ऑपरेशन के लिए जो लेंस लगाया जाना है उसकी भी व्यवस्था उनके द्वारा ही मरीज को उपलब्ध करायी जाए। इधर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मोतियाबिंद होने की स्थिति में काफी परेशानी का सामाना करना पड़ता था। उन्हें निजी नर्सिंग होम की मदद लेनी पड़ती थी। सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद ओटी हो जाने का लाभ यहां के लोगों को मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें