टीटीएस में रेड क्रॉस ने पुलिसकर्मियों को दिया फर्स्ट एड प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर के बर्मामाईन्स स्थित ट्रैफिक ट्रेनिंग स्कूल में पुलिसकर्मियों को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया गया। रेड क्रॉस ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने पर जोर दिया। पुलिस उपाधीक्षक के आग्रह पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें CPR और जीवन रक्षा की तकनीकों की जानकारी दी गई।

टीटीएस में रेड क्रॉस ने पुलिसकर्मियों को दिया फर्स्ट एड प्रशिक्षण

जमशेदपुर। बर्मामाईन्स स्थित ट्रैफिक ट्रेनिंग स्कूल में रेड क्रॉस के रेड क्रॉस के प्रशिक्षण संयोजक श्याम कुमार प्रसाद ने पुलिसकर्मियों को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा सड़क दुर्घटना में जख्मी लोगों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा सहायता मुहैया करने पर जोर दिया। बताया जाता है कि एक ट्रैफिक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पिछले 6 सप्ताह से संचालित चालक हवलदार के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक सह प्राचार्य यातायात एवं परिवहन विद्यालय के आग्रह पर रेड क्रॉस ने एक दिवसीय फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन की थी। रेड क्रॉस द्वारा पुलिसकर्मियों को हार्ट अटैक की स्थिति में सीपीआर देने एवं जीवन रक्षा की अन्य विधि बताई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।