ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरभुइयांडीह कानू भट्ठा में फायरिंग, हंगामा और थाने में प्रदर्शन

भुइयांडीह कानू भट्ठा में फायरिंग, हंगामा और थाने में प्रदर्शन

रंगदारी को लेकर भुइंयाडीह कानू भट्ठा में हंगामा हुआ। एक पक्ष के सुभाष भुइयां ने लाल भुइयां पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सुभाष का आरोप है कि लाल भुइयां व उसके पक्ष के लोग अक्सर बस्ती में दबंगई...

भुइयांडीह कानू भट्ठा में फायरिंग, हंगामा और थाने में प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 08 Oct 2017 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

रंगदारी को लेकर भुइंयाडीह कानू भट्ठा में हंगामा हुआ। एक पक्ष के सुभाष भुइयां ने लाल भुइयां पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सुभाष का आरोप है कि लाल भुइयां व उसके पक्ष के लोग अक्सर बस्ती में दबंगई करते हैं। सरकार से शौचलय बनाने के लिए 12 हजार मिलते हैं, जिसपर लाल व उसके लोग दो से तीन हजार रुपये ले लेते हैं।

रविवार रात में इसका विरोध बस्ती के लोगों ने किया और कहा कि वे उस इलाके में किसी को पैसा नहीं देंगे। इसी बात पर लाल भुइयां पिस्तौल लेकर आया और फायरिंग की। इधर, पुलिस ने गोली चलने की घटना से इंकार किया है। कहना है कि शराब पीकर ही बस्ती में मारपीट हुई, जिसके बाद फायरिग करने की बात कही गई। पहले भी इसी बस्ती में दो पक्ष के बीच मारपीट की घटना घट चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें