गोलमुरी में फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली
गोलमुरी थाना क्षेत्र में देबुन बागान के पास रविवार रात फायरिंग हुई। टाटा लाइन के निवासी दीपक झा घायल हो गए, जिनके दाएं पैर में गोली लगी। दीपक को इंटरव्यू के लिए कोलकाता जाना था, लेकिन मिठाई खरीदने के दौरान यह घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोलमुरी थाना अंतर्गत देबुन बागान के पास रविवार देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में टाटा लाइन निवासी दीपक झा घायल हो गया। घटना के बाद दीपक को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती करता गया जहां उसका इलाज चल रहा है। दीपक के दायें पैर में गोली लगी है। दीपक ने बताया कि वह पूर्व में एक निजी कंपनी के काम करता था। आज उसे इंटरव्यू के लिए कोलकाता जाना था। रविवार देर रात वह मिठाई लेने के लिए गोलमुरी की ओर आ रहा था। देबुन बागान चौक के पास कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे।
इसी बीच उसके पैर में कुछ आकर लगा जिससे वह घायल हो गया। उसने अपने एक परिचित को फोन कर बुलाया और इलाज के लिए टीएमएच पहुंचा। टी एम एच में गोली लगने की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


