जुगसलाई के गणगौर मिष्ठान फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित गणगौर मिष्ठान फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों के नुकसान की आशंका है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

जुगसलाई के गणगौर मिष्ठान फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित गणगौर मिष्ठान फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक लगी आग से इलाके में अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री से उठते धुएं के गुब्बार कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गया। लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों के नुसाकन की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय फैक्ट्री परिसर से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। शुरुआत में लोगों ने इसे मामूली तकनीकी खराबी समझा, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग फैक्ट्री के एक बड़े हिस्से में फैल गयी, जिससे वहां रखा सामान जलने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आसपास की इमारतों तक आग न फैले, इसके लिए लगातार पानी की बौछार की। आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाये हुए थे.

शहर में बढ़ीं आग लगने की घटनाएं

शहर में आगजनी की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इससे पहले मानगो, साकची, बिष्टूपुर और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई मामलों में शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव और सुरक्षा मानकों की अनदेखी प्रमुख कारण बनकर उभरे हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने बाजारों, गोदामों और फैक्ट्रियों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गणगौर मिष्ठान फैक्ट्री में आग कब लगी?
गणगौर मिष्ठान फैक्ट्री में आग शुक्रवार दोपहर लगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।