
मानगो और जुगसलाई में कचरे की ढेर में लगी आग, अफरातफरी
संक्षेप:
मानगो के हिलव्यू कॉलोनी में दीपावली की रात कचरे के ढेर में आग लग गई। अग्निशामक विभाग को सूचित किया गया, और संजय सिंह के नेतृत्व में दमकलकर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। आग पटाखों की चिंगारी...
Oct 22, 2025 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
मानगो स्थित डिमना रोड और आजादनगर रोड नंबर-12 के हिलव्यू कॉलोनी के पास दीपावली की रात कचरे की ढेर में आग लगने से क्षेत्र में अपरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को फोन कर आग की सूचना दी। संजय सिंह के नेतृत्व में दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग पटाखे की चिंगारी से लगी होगी। वहीं, जुगसलाई में भी कचरे की ढेर में आग लगी, जिसे गोलमुरी अग्निशमन विभाग ने बुझाया। आग पर ध्यान देने से किसी को कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




