व्यापारियों में आक्रोश, फायर स्टेशन की मांग तेज

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जुगसलाई स्थित गणगौर स्वीट्स की फैक्ट्री में आग लगने पर व्यवसायियों ने आक्रोश जताया है। अनिल मोदी ने जुगसलाई में फायर स्टेशन बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आग से लाखों का नुकसान हुआ। प्रशासन ने कभी ध्यान नहीं दिया। फायर ब्रिगेड के आने तक नुकसान हो चुका था।

व्यापारियों में आक्रोश, फायर स्टेशन की मांग तेज

जुगसलाई स्थित गणगौर स्वीट्स की फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लगने व लाखों का नुकसान होने पर व्यवसायियों ने आक्रोश जताया है। इससे जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ अध्यक्ष सह जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद अनिल मोदी ने जुगसलाई में फायर स्टेशन बनाने और तत्काल एक दमकल रखने की मांग की है।

फायर स्टेशन की आवश्यकता

वार्ड पार्षद ने कहा, फैक्ट्री में आग लगने से लाखो का नुकसान हुआ। घनी आबादी वाले एवं व्यावसायिक क्षेत्र में फायर ब्रिगेड स्टेशन की कितनी जरूरत स्पष्ट होती है लेकिन, प्रशासन ने कभी इधर ध्यान नहीं दिया। फायर ब्रिगेड के आने तक आग से फैक्ट्री में नुकसान हो चुका था। जुगसलाई में फायर से बचाव की सुविधा होने से हजारो नागरिक एवं दुकानों को बचाया जा सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से मांग किया कि, जुगसलाई की आबादी एवं व्यावसायिक गतिविधियों को ध्यान में रखकर अविलंब अत्याधुनिक फायर स्टेशन स्थापित किया जाए। वहीं, बाजार क्षेत्रों में नियमित अग्नि सुरक्षा जांच, जागरूकता अभियान एवं व्यापारियों के लिए फायर सेफ्टी प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए।

हिन्दुस्तान का मुद्दा

हिन्दुस्तान ने एक दिन पहले उठाया था मुद्दा। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में आग लगने की पूर्व घटनाओं को देखते हुए आपके प्रिय हिन्दुस्तान ने बोले जमशेदपुर के 28 मई के अंक में फायर स्टेशन स्थापना और 24 घंटे दमकल रखने का मुद्दा उठाया था। स्थानीय दुकानदारों ने भी जुगसलाई थाना, पार्क, आरपी पटेल स्कूल और शिव श्मशान घाट में दमकल रखने की मांग की थी। दमकल रहने से शुक्रवार को गणगौर स्वीट्स की फैक्ट्री के आग पर तत्काल काबू पाया जा सकता था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गणगौर स्वीट्स की फैक्ट्री में आग कब लगी?
गणगौर स्वीट्स की फैक्ट्री में आग शुक्रवार को लगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।