ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरएक और डीलर पर एफआईआर

एक और डीलर पर एफआईआर

एक और पीडीएस डीलर मो. मुजफ्फर के खिलाफ परसूडीह थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 (7 इसी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी एमओ अवध किशोर ठाकुर ने दर्ज कराई है। इससे पूर्व भी शहरी...

एक और डीलर पर एफआईआर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 06 Jan 2019 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

एक और पीडीएस डीलर मो. मुजफ्फर के खिलाफ परसूडीह थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 (7 इसी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी एमओ अवध किशोर ठाकुर ने दर्ज कराई है। इससे पूर्व भी शहरी क्षेत्र के तीन राशन डीलरों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सभी पर गलत ढंग से हासिल मोबाइल सिम से ओटीपी जेनरेट कर अनाज उठाने के आरोप हैं। ऐसे ही आरोप में पूर्व में छह डीलर जेल जा चुके हैं। एसओआर नवीन कुमार ने कहा है कि यह अभियान अभी जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें