ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरगिरीश चनाचूर के दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर

गिरीश चनाचूर के दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर

मानगो चौक स्थित गिरीश चनाचूर के दो कर्मचारी उत्तमनाथ और मिथिलेश कुमार मंडल के खिलाफ मानगो थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर मानगो नगर निगम के नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव ने दर्ज कराई...

गिरीश चनाचूर के दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 11 Oct 2020 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

मानगो चौक स्थित गिरीश चनाचूर के दो कर्मचारी उत्तमनाथ और मिथिलेश कुमार मंडल के खिलाफ मानगो थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर मानगो नगर निगम के नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव ने दर्ज कराई है।

उत्तम नाथ और मिथिलेश कुमार मंडल का पता मानगो गुणमय कॉलोनी गिरीश चनाचूर बताया गया है। घटना 8 अक्तूबर की है। प्राथमिकी में इनपर आरोप है कि इन्हें कोविड-19 संक्रमण की संभावना में आइसोलेट किया गया था। लेकिन इसके बावजूद ये घर में न रहकर काम कर रहे थे। इससे कि संक्रमण फैलने का पूरा खतरा था। इस मामले में लॉकडाउन उल्लंघन की धाराओं के अलावा 51 (बी) डीएम एक्ट के तहत भी केस किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें