ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरप्लास्टिक बैग रखने वालों से वसूला जुर्माना

प्लास्टिक बैग रखने वालों से वसूला जुर्माना

मानगो नगर निगम की ओर से बुधवार को मानगो चौक के पास सब्जी बाजार में प्लास्टिक बैग के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें दर्जन भर दुकानदारों से 1800 रुपये जुर्माना वसूला गया। निगम के कार्यपालक पदाधिकारी...

प्लास्टिक बैग रखने वालों से वसूला जुर्माना
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 06 Sep 2019 01:53 AM
ऐप पर पढ़ें

मानगो नगर निगम की ओर से बुधवार को मानगो चौक के पास सब्जी बाजार में प्लास्टिक बैग के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें दर्जन भर दुकानदारों से 1800 रुपये जुर्माना वसूला गया। निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश पर मानगो बाजार के विक्रेताओं के बीच प्लास्टिक बैग की जांच की गयी। अभियान के तहत कुछ से जुर्माना वसूला गया तो कुछ को चेतावनी भी दी गई। दोबारा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। अभियान मे नगर प्रबंधक निशांत कुमार, कनीय अभियंता सुबोध कुमार, नंदू कुम्हार सहित अन्य लोग शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें