295 बच्चों ने खाई फाइलेरिया रोधी दवाई
जमशेदपुर में स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं के प्रयास से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जहां 295 बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवाएं दी गईं। साथ ही बच्चों और शिक्षकों को फाइलेरिया बीमारी के प्रति जागरूक किया गया।
जमशेदपुर । स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं के साझा प्रयासों से जिला के विभिन्न प्रखंडों में फाइलेरिया की दवाई खिलाई जा रही है। घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत के बड़ाजुड़ी स्थित भारत सेवाश्रम संघ में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान गुरुवर को चाया गया। इसके तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आश्रम के कुल 295 बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया गया।दवा सेवन के साथ-साथ उपस्थित बच्चों और शिक्षकों को फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन समय पर दवा का सेवन कर इससे पूरी तरह बचा जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान बीमारी के लक्षण, उससे होने वाले नुकसान और बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


