Jamshedpur News: त्योहारी सीजन में 40 रुपए तक बढ़ गए राशन के दाम, चीनी 5 रुपए सस्ता हुआ

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: फोटो-रोहित-सरफराज - चीनी 65 रुपए से घटकर 60 रुपए प्रतिकिलो पहुंचा - आटा 36 से

Jamshedpur News: त्योहारी सीजन में 40 रुपए तक बढ़ गए राशन के दाम, चीनी 5 रुपए सस्ता हुआ

Jamshedpur News: फोटो-रोहित-सरफराज आटा 36 से 38 तो बेसन 70 से 100 रुपये किलो बिक रहा

चीनी 65 रुपये से घटकर 60 रुपये प्रतिकिलो पहुंचा

जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता

त्योहारों के कारण कीमतों में बढ़ोत्तरी

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जमशेदपुर के बाजारों में राशन के अचानक से बढ़ गए हैं। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बाजार में सामान की मांग बढ़ी है। इसका सीधा असर खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ा है। इससे लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। चावल की दाम 3 रुपए प्रति किलो तक बढ़े हैं। अलग-अलग ब्रांड और गुणवत्ता के हिसाब से चावल के दाम अलग-अलग हैं। दालों की कीमत में भी 7 से 12 रुपए प्रति किलो तक की वृद्धि हुई है। आटा 2 रुपए प्रति किलो महंगा हो गया है। सरसों तेल और रिफाइंड तेल के दाम में भी 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। लाल मीर्च की कीमत में 40 रुपए की वृद्धि हुई है। राशन दुकानदारों के अनुसार त्योहारों के कारण सामग्रियों की मांग बढ़ी है। जबकि कुछ दिन पहले हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण भी कीमतें प्रभावित हुई हैं। कृषि उत्पादन प्रभावित होने के कारण खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़े हैं। थोक विक्रेता संघ का कहना है कि बढ़ती मांग और मौसम में बदलाव के अलावे युद्ध के कारण भी राशन के दाम बढ़े हैं। पिछले 10 दिनों में राशन के दाम अचानक बढ़ने से गृहणियों को घर संभालने में परेशानी हो रही है। उनके घरों का बजट बिगड़ गया है।

बाजार के हालात

साकची, बिष्टुपुर, मानगो समेत शहर के अन्य बाजारों में राशन महंगा हुआ है। आटा 36 से 38 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। हालांकि, चीनी की कीमत में राहत मिली है। पहले 65 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब करीब 60 रुपये किलो मिल रही है। त्योहारों के बीच बढ़ी कीमतों से लोगों का अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। ड्राई फ्रुट्स के दाम भी बढ़े हैं। काजू 1000 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा। किशमिश 500 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। चिनिया और पिस्ता बादाम के दाम नहीं बढ़े हैं।

खाद्य सामग्रियों की कीमतें और उनका असर

सीजन अंतिम हो जाता है इसलिए खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ जाते हैं। बारिश के कारण भी कीमतें प्रभावित हुई है। जबकि युद्ध के कारण भी कुछ खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़े हैं।

सत्यनारायण अग्रवाल, अध्यक्ष, थोक विक्रेता संघ।

----------------

चावल, आटा समेत अन्य खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़े हैं। बारिश और बाढ़ के कारण कीमतों में उछाल हुआ है। 10 दिनों के भीतर दाम बढ़े हैं। दामों में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

विनोद साव, खुदरा विक्रेता।

--------------------------

त्योहारी सीजन में राशन के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ गया है।दाम बढ़ने के कारण खर्च संभालना मुश्किल हो गया है। जरुरी सामान की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

शोभा देवी, कदमा, गृहणी।

-------------------------

त्योहार सीजन आते ही राशन के दाम बढ़ जाते हैं। राशन महेंगे होने से अपनी जरूरतों और त्योहार के खर्च के बीच संतुलन बैठाना पड़ रहा है। दाम को स्थिर रखने के लिए प्रभावी कदम उठाना चाहिए।

लक्ष्मी देवी, जुगसलाई, गृहणी।

क्या है खाद्य सामग्रियों की कीमत

नाम------------अब--------10 दिन पहले

चावल---------40 से 72-------37 से 69 रुपए

आटा----------36 से 38-------34 से 36

रहर दाल--------140 से 142----130 से 142

मूंग दाल---------120----------110 रुपए

चना दाल--------86------------74 रुपए

मसूर दाल--------75 से 80--------70 से 75 रुपए

उरद दाल--------115 से 130-------107 से 122 रुपए

सरसो तेल-------185 से 188---------183 से 185 रुपए

रिफाइंड तेल------135 से 140--------133 से 138 रुपए

बेसन-----------70 से 100---------60 से 90 रुपए

गोटा धनिया-------160 से 220--------145 से 205 रुपए

लाल मिर्च--------260 -------------220 रुपए

चीनी-------------60--------------65 रुपए

काजू------------1000-------------900 रुपए

किशमिश--------500---------------450 रुपए

चिनिया बादाम-----200---------------200 रुपए

पिस्ता बादाम-----400----------------400 रुपए

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जमशेदपुर में राशन की कीमतें क्यों बढ़ी हैं?−
त्योहारों के कारण सामान की मांग बढ़ी है और बारिश व बाढ़ के कारण कृषि उत्पादन प्रभावित हुआ है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: त्योहारी सीजन में 40 रुपए तक बढ़ गए राशन के दाम, चीनी 5 रुपए सस्ता हुआ