ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा स्टील में महिला ठेकाकर्मी की मौत

टाटा स्टील में महिला ठेकाकर्मी की मौत

टाटा स्टील में शनिवार को काम के दौरान महिला ठेकाकर्मी बेबी मंडल की मौत हो

टाटा स्टील में महिला ठेकाकर्मी की मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 01 Feb 2021 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील में शनिवार को काम के दौरान महिला ठेकाकर्मी बेबी मंडल की मौत हो गई। घटना दिन के करीब सवा बारह बजे की है। कंपनी परिसर स्थित एलडी-1 के पास लोको रिपेयरिंग शॉप के बाहर फेंसिंग का काम चल रहा था। इस दौरान बेबी मंडल (44) गश्त खाकर गिर पड़ीं। उन्हें तत्काल कंपनी परिसर स्थित फर्स्ट एड केंद्र ले जाया गया, जहां से टीएमएच रेफर कर दिया गया।

दोपहर साढ़े बारह बजे चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर उपमुख्य कारखाना निरीक्षक विनीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व लोगों से पूछताछ की। बेबी मंडल जुस्को के सब वेंडर दीप इंटरप्राइजेज की कर्मचारी थीं। विनीत कुमार ने कहा कि मृतका के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। गैस रिसाव की संभावना से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि वहां और भी कर्मचारी थे, जिसपर कोई असर नहीं देखा गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम रूप से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। कॉरपोरेट कम्युनिकेशन ने बयान जारी कर कहा कि कोई दुर्घटना नहीं हुई है। महिला कर्मचारी काम के दौरान बेहोश हो गई, जिसे तत्काल वर्क्स स्थित फर्स्ट एड केंद्र ले जाया गया, वहां से डॉक्टर ने टीएमएच भेजा। साढ़े बारह बजे मौत की घोषणा की गई।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े