जमशेदपुर के टुइलाडुंगरी और सिदगोड़ा में फायरिंग से दहशत
बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को गोलमुरी और सिदगोड़ा में फायरिंग कर दहशत फैला दी। यह घटना शनिवार रात की है। टुइइलाडुंगरी लाइन नंबर 27 के ए ब्लॉक में आकाश सिंह के घर पर गोली...
बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को गोलमुरी और सिदगोड़ा में फायरिंग कर दहशत फैला दी। यह घटना शनिवार रात की है। टुइइलाडुंगरी लाइन नंबर 27 के ए ब्लॉक में आकाश सिंह के घर पर गोली चली।
दो दिन पहले आकाश सिंह का लोचन नामक युवक के साथ झगड़ा हुआ था। लोचन ने आकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शनिवार रात 10 बजे आकाश ने पुलिस को फोन कर बताया कि बाइक से आए दो बदमाशों ने उसके घर के पीछे तीन राउंड गोली चलाई। हालांकि मौके से पुलिस को कोई खोखा नहीं मिला है। पुलिस को आकाश सिंह ने एसएलआर की एक जिंदा गोली दी है। उसका कहना है कि भागने के दौरान अपराधियों की यह गोली गिर गई है। सिदगोड़ा में शिवा नामक युवक पर क्रॉस रोड नंबर 9 एग्रिको में फायरिंग हुई। हमलावर बाइक पर सवार थे। उनमें एक की पहचान मनप्रीत के रूप में की गई है। गोली किसी को नहीं लगी।