सेंट मेरिज इंग्लिश हाई स्कूल में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में सेंट मेरिज इंग्लिश हाई स्कूल द्वारा 7वें फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन फादर जेयराज इग्नेशियस एस ने किया। 18 विद्यालयों की टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं, जिसका उद्देश्य खेल भावना और अनुशासन का विकास करना है।

सेंट मेरिज इंग्लिश हाई स्कूल में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट

जमशेदपुर। सेंट मेरिज इंग्लिश हाई स्कूल के तत्वावधान में दो दिवसीय 7वां फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026” का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन विद्यालय परिसर में प्रातः 7 बजे आगाज हुआ। संपूर्ण आयोजन में खेल भावना, अनुशासन, ऊर्जा एवं उत्साह का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि फादर जेयराज इग्नेशियस एस द्वारा दीप प्रज्वलित एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया।

उद्घाटन समारोह

इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्या सिस्टर एलाइजा जोसेफ एवं विद्यालय की प्रशासिका सिस्टर अंजनी माला टोप्पो विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति में उपस्थित रहीं। उद्घाटन समारोह ने उपस्थित सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों को अत्यंत रोमांचित एवं प्रेरित किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में फादर जेयराज इग्नेशियस एस ने विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, टीम प्रबंधकों एवं सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।

प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्देश्य

उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट स्वर्गीय फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा की पावन स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना भी है। साथ ही, यह मंच विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा आपसी सौहार्द, सहयोग एवं एकता को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।

टीमों की सहभागिता

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 18 विद्यालयों की टीमें सहभागिता कर रही हैं, जो आगामी मुकाबलों में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं टीम भावना का प्रदर्शन करेंगी। ज्ञात हो कि इस पूरे टूर्नामेंट का संचालन खेल शिक्षक सज्जाद अहमद खान (बास्केटबॉल कोच) एवं वरीय खेल कोच करण कुमार, विजय प्रसाद, सरैल कुजूर, दीपिका इंदिरा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, गणमान्य अतिथि, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी गरिमामयी उपस्थिति में उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस टूर्नामेंट का आयोजन कब किया गया?
इस टूर्नामेंट का आयोजन 2026 में किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।