ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबेटे के शव के लिए रोज सुबह पुलिस को फोन करता है पिता

बेटे के शव के लिए रोज सुबह पुलिस को फोन करता है पिता

मानगो के बगान शाही के रहने वाले मोहम्मद अहमद की जिंदगी का मकसद अब अपने इकलौते बेटे के शव को ढूंढ़ना रह गया है। वह रोज सुबह उठकर अपने बेटे के लिए दुआ करते हैं। बेटे को याद का रो पड़ते...

बेटे के शव के लिए रोज सुबह पुलिस को फोन करता है पिता
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 08 Dec 2018 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

मानगो के बगान शाही के रहने वाले मोहम्मद अहमद की जिंदगी का मकसद अब अपने इकलौते बेटे के शव को ढूंढ़ना रह गया है। वह रोज सुबह उठकर अपने बेटे के लिए दुआ करते हैं। बेटे को याद का रो पड़ते हैं। सुबह की नमाज के बाद हर रोज ओडिशा के पुरी पुलिस स्टेशन में फोन कर पूछते हैं कि क्या उनके बेटे का शव मिला? मोहम्मद अहमद गार्ड की नौकरी करते हैं। उनका 22 साल का बेटा गुलाम मुस्तफा अपने दोस्त अबु तलहा के साथ पुरी घूमने गया था। वहां दोनों बीते 9 अक्तूबर को तितली तूफान की भेंट चढ़ गए। तलहा का शव तो मिल गया, लेकिन मुस्तफा का शव अभी तक नहीं मिला है। घटना के दो महीने बीत गए हैं। अपने बेटे का पता लगाने के लिए अहमद पांच बार पुरी जा चुके हैं, लेकिन उनके बेटे के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है। पुरी से आने वाली सूचना ही अब उनके लिए एक आसरा है। इसीलिए सुबह नमाज में दुआ मांगने के बाद वह इस उम्मीद के साथ रोजाना फोन करते हैं कि काश उनके बेटे का कोई सुराग मिल जाए। मुस्तफा सऊदी में नौकरी करता था। पूरे परिवार का दारोमदार उसपर ही था। बहन की शादी पर वह छुट्टियों में जमशेदपुर आया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें