बारिश की मार से किसान बेहाल, कटाई के इंतजार में खड़ी गेहूं की फसल पर संकट
लगातार आंधी-बारिश ने पटमदा और बोड़ाम क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार गेहूं की फसल कटाई का इंतजार कर रही है, लेकिन मशीनों की कमी के कारण कटाई में देरी हो रही है। किसान मशीनों के लिए कई दिनों से प्रयासरत हैं, और बारिश से फसल को नुकसान का डर है।

लगातार हो रही आंधी-बारिश ने पटमदा व बोड़ाम क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल कटाई के इंतजार में खड़ी है, लेकिन अब नुकसान का कारण बनने लगी है। मजदूरों की कमी से किसान मशीनों पर निर्भर हैं, जबकि एक मशीन के लिए कई गांवों के किसान कतार में हैं और अपनी बारी के लिए भटक रहे हैं। स्थिति यह है कि मशीनें दिन-रात चलाने के बावजूद सभी किसानों की फसल समय पर नहीं कट पा रही है, जिससे तनाव और विवाद की स्थिति है। बड़ा सुसनी गांव के किसानों का कहना है कि वे एक सप्ताह से मशीन के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन अब तक नंबर नहीं आया।
किसानों को डर है कि यदि जल्द कटाई नहीं हुई तो लगातार बारिश से फसल को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में उनकी उम्मीदें अब मौसम और मशीन दोनों पर टिकी हुई हैं, क्योंकि मशीन से कटाई मजदूरों की तुलना में सस्ती भी पड़ती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


