Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsFarewell Ceremony for PG Commerce Students at Graduate School College for Women
ग्रेजुएट कॉलेज में पीजी छात्राओं का विदाई समारोह

ग्रेजुएट कॉलेज में पीजी छात्राओं का विदाई समारोह

संक्षेप:

जमशेदपुर में द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेंस के पीजी वाणिज्य विभाग में सेमेस्टर चार की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और स्मृतियों का आदान-प्रदान किया गया।

Dec 06, 2025 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेंस के पीजी वाणिज्य विभाग में सेमेस्टर चार (सत्र 2023–2025) की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विदाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन में नई राहों और संभावनाओं की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम में पीजी वाणिज्य संकाय की अध्यापिकाएं डॉ. सुशीला हंसदा, डॉ. संगीता बिरुआ, डॉ. अनुराधा वर्मा, डॉ. सुनीता बंकिरा, डॉ. पूर्वा दुबे और सुदीप्ता दास उपस्थित रहीं। सभी शिक्षिकाओं ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीत प्रस्तुत किए तथा अपनी स्मृतियां साझा कीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें