Jamshedpur News: विदेशी कंपनी में चयन पर राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल की प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान को भावभीनी विदाई
Jamshedpur News: राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल की प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान के विदेशी कंपनी में चयन पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्हें उपहार, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
Jamshedpur News: राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल, केबुल बस्ती की प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान के विदेशी कंपनी में चयन होने के उपरांत उनके विद्यालय में अंतिम कार्यदिवस पर आज स्कूल सभागार में भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से अध्यक्ष दिनेश कुमार, महासचिव परमानंद कौशल, उपाध्यक्ष रामनरेश साहू एवं जैसप लाल देवांगन, वरिष्ठ सदस्य सुरकृतदास मानिकपुरी तथा त्रिवेणी कुमार ने सुश्री लुबना नूर खान को बुके, शॉल, स्मृति-चिन्ह, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


