एमजीएम में मरीज के परिजन और गार्ड के बीच झड़प

Apr 06, 2026 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

एमजीएम अस्पताल में एक मरीज के परिजन और होमगार्ड के जवान के बीच झड़प हुई। रंजन सिंह अपनी पत्नी और नवजात बेटे को देखने अस्पताल गए थे, लेकिन गार्ड ने पास मांगा, जिससे वह भड़क गए। हालांकि, अन्य गार्डों के बीच-बचाव से मामला शांत हो गया। परिवार ने घबराहट में प्रतिक्रिया दी।

एमजीएम में मरीज के परिजन और गार्ड के बीच झड़प

एमजीएम अस्पताल में रविवार शाम को मरीज के परिजन और होमगार्ड के जवान के बीच झड़प हो गई। हालांकि, अन्य गार्डों के बीच-बचाव से मामला शांत हो गया। घटना के अनुसार, रंजन सिंह अपनी भर्ती पत्नी और नवजात बेटे को देखने अस्पताल जा रहे थे। भवन के गेट पर होमगार्ड जवान ने पास मांगा तो रंजन सिंह भड़क गए। गार्ड द्वारा रोके जाने पर मामला बढ़ गया और गाली-गलौज तक पहुंच गया। थोड़ी देर बाद अन्य गार्ड मौके पर पहुंच गए और हंगामा शांत कराया।परिजनों ने बताया कि रंजन सिंह की पत्नी और नवजात बच्चा दोनों भर्ती हैं। इससे वे घबराए हुए थे, इसलिए उत्तेजित होकर बोल दिए।

गार्डों का कहना है कि उन्हें उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आने-जाने वालों का पास जांचने का आदेश है। यदि मरीज के परिजन अपनी परेशानी ठीक से बताते तो शायद इतना विवाद नहीं होता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।