Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsFake Liquor Factory Raided in Jamshedpur Search for Fugitive Operators Intensifies
नकली शराब फैक्ट्री मामले में फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी

नकली शराब फैक्ट्री मामले में फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी

संक्षेप:

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुड़लुंग में नकली शराब फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। जितेंद्र और कल्लू नाम के दो आरोपी मौके से फरार हो गए। विभाग ने उन्हें पकड़ने के लिए ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर...

Aug 20, 2025 11:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर।बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुड़लुंग में पकड़ी गई नकली शराब फैक्ट्री मामले में आबकारी विभाग ने फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की है। इस मिनी फैक्ट्री का संचालन करने वाले जितेंद्र और कल्लू छापेमारी के दौरान मौके से भाग निकले थे। विभाग ने आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि हुड़लुंग में लंबे समय से अवैध तरीके से नकली शराब का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर गठित टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली शराब, स्प्रिट, कैरमेल, खाली बोतलें, ढक्कन और नकली स्टीकर बरामद किए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री से जब्त की गई सामग्री को कार्यालय लाया गया है। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि स्थानीय स्तर पर बड़ी मात्रा में नकली शराब तैयार कर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी। इससे स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था। फिलहाल आबकारी विभाग की टीम फरार संचालकों जितेंद्र और कल्लू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।