ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरवन विभाग का बदलेगा चेहरा, भेजा गया प्रस्ताव

वन विभाग का बदलेगा चेहरा, भेजा गया प्रस्ताव

जमशेदपुर | विद्यासागर

वन विभाग का बदलेगा चेहरा, भेजा गया प्रस्ताव
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 02 Dec 2017 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार ने वन विभाग को व्यवस्थित और अधिकारियों को अप-टू-डेट करने के लिए बदलाव करने की कोशिश शुरू कर दी है। विभाग में फेरबदल करने के लिए सरकार के पास भेजे गए प्रस्ताव पर विचार-विमर्श हो रहा है। जल्द प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद है।

वन विभाग की ओर से सरकार के पास भेजे गए प्रस्ताव में सीसीएफ रैंक से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के पद पर भी बहाली होगी। जिन योजनाओं पर कोई काम नहीं हो रहा है, उन पदों को खत्म करने की सलाह दी गई है। इनमें राज्य व्यापार और विश्व खाद्य कार्यक्रम के पद समाप्त कर दिए जाएंगे।

पंचायत स्तर तक के पदों पर होगी बहाली : वन विभाग में वनों के विस्तार और संरक्षण के लिए पंचायत स्तर तक के पदों पर बहाली होगी। अबतक वन विभाग के डिवीजन स्तर तक ही पदों पर नियुक्ति होती रही है। अब पंचायत, जिला और डिवीजन स्तर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी, ताकि जिले में हर स्तर पर समन्वय बनाकर विकास के काम किए जा सके।

90 करोड़ से बनेगा नया वन भवन : वन विभाग के प्रस्ताव में 90 करोड़ से नया वन भवन बनेगा। इसमें सभी अफसरों के कार्यालय होंगे। खासकर झार-पार्क, क्लाइमेट चेंज और बायोडायवर्सिटी बोर्ड का भी कार्यालय होगा।

अधिकारी होंगे अपटूडेट : अधिकारियों और कर्मचारियों को अपटूडेट रखने के लिए वरीय अधिकारियों की एक सीएसजी(कोर स्ट्रेटिजिक ग्रुप) तैयार की जाएगी। यह ग्रुप हर पखड़वाड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें