रेलवे अस्पताल में आंखों का इलाज शुरू
आंखों की बीमारी से परेशान रेलकर्मियों को अब इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा। टाटानगर रेलवे अस्पताल में शुक्रवार से नई मशीन द्वारा आंखों का इलाज शुरू हो...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 16 Jun 2018 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें
आंखों की बीमारी से परेशान रेलकर्मियों को अब इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा। टाटानगर रेलवे अस्पताल में शुक्रवार से नई मशीन द्वारा आंखों का इलाज शुरू हो गया।
मेंस यूनियन के चक्रधरपुर मंडल संयोजक जवाहर लाल ने बताया कि, टाटानगर अस्पताल में दांतों का इलाज भी जल्द शुरू होगा। इससे दांत व आंखों की जांच व इलाज के लिए टाटा मोटर्स व गार्डेनरीच के अस्पताल में रेलकर्मी रेफर नहीं होंगे। क्योंकि, टाटानगर रेलवे अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त हैं। सूत्रों ने बताया कि, रेलवे अस्तपाल में करीब डेढ़ वर्षो से एनेस्थिसिया डॉक्टर नहीं हैं। इससे ऑपरेशन भी नहीं हो रहा है।