ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकार्यपालक विद्युत अभियंता पर घूस मांगने का आरोप

कार्यपालक विद्युत अभियंता पर घूस मांगने का आरोप

जमशेदपुर विद्युत एरिया बोर्ड के कार्यपालक अभियंता (सिविल वर्क) जावेद अतहर पर सिदगोड़ा में बन रहे विद्युत सबस्टेशन में अर्थ सीलिंग काम के 6.5 लाख रुपये का बिल पास करने के लिए एक लाख रुपये घूस मांगने का...

कार्यपालक विद्युत अभियंता पर घूस मांगने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 16 Mar 2018 06:26 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर विद्युत एरिया बोर्ड के कार्यपालक अभियंता (सिविल वर्क) जावेद अतहर पर सिदगोड़ा में बन रहे विद्युत सब स्टेशन में अर्थ सीलिंग काम के 6.5 लाख रुपये का बिल पास करने के लिए एक लाख रुपये घूस मांगने का आरोप लगा है। यह आरोप मुन्ना कंस्ट्रक्शन के संचालक प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव ने लगाया है। शिकायतकर्ता ने शिकायतवाद जमशेदपुर कोर्ट में दर्ज कराया। इसके बाद कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सिदगोड़ा थाना को जांच कर कार्रवाई के लिए आदेश जारी किया है। सिदगोड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शिकायतकर्ता प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव और कार्यपालक अभियंता जावेद अतहर की मौजूदगी में विद्युत सबस्टेशन में हुए काम की छानबीन भी की। वहीं स्थल निरीक्षण भी किया गया। इसमें पाया गया कि सिदगोड़ा विद्युत सब स्टेशन में अर्थ सीलिंग का काम हुआ है। इस काम के एवज में ही ठेकेदार ने साढ़े छह लाख का बिल जमशेदपुर विद्युत एरिया बोर्ड के पास भेजा। इस मामले को लेकर जमशेदपुर विद्युत एरिया बोर्ड के जीएम अमरनाथ मिश्रा ने भी विद्युत सब स्टेशन का स्थल निरीक्षण किया। वहीं सिदगोडा थाने में शिकायतकर्ता का पक्ष भी सुना। सिदगोड़ा विद्युत सब स्टेशन में अर्थ सीलिंग का काम वर्ष 2015 के अंत में हुआ। विभागीय अधिकारियों के मौखिक आदेश पर यह काम किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें