शेन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत
शेन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साह और उम्मीदों के साथ हुई। छात्रों ने विद्यालय में खुशी से प्रवेश किया। शिक्षकों ने उनका स्नेहपूर्वक स्वागत किया और प्रार्थना सभा का आयोजन किया। प्राचार्या ने अनुशासन और नियमित उपस्थिति को सफल शैक्षणिक जीवन की कुंजी बताया। सभी को नए सत्र की शुभकामनाएँ दी गईं।
शेन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साह, उमंग और नई उम्मीदों के साथ हुई। लंबे अवकाश के बाद जब छात्र-छात्राएँ विद्यालय पहुँचे, तो उनके चेहरों पर खुशी और नए सत्र को लेकर उत्सुकता साफ झलक रही थी। सजे-धजे कक्षाएँ, स्वच्छ वातावरण और शिक्षकों द्वारा छात्रों का स्नेहपूर्ण स्वागत ने छात्रों के मन को भाव विभोर कर दिया ।अकादमिक को ऑर्डिनेटर टेरेसा दास मिश्रा ने सभी का स्वागत करते हुए दिन की सकारात्मक शुरुआत की। इसके पश्चात शिक्षकों द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की गई। अपने संबोधन में प्राचार्या (शैक्षणिक) तंद्रिमा बनर्जी ने अनुशासन, समय की पाबंदी, नियमित उपस्थिति और अच्छे आचरण को सफल शैक्षणिक जीवन की कुंजी बताया।
मुख्य अध्यापिका सिमरन सग्गू ने भी छात्रों को इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्राचार्या (प्रशासनिक ) डॉ. केया अदक ने छात्रों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनायें दी l
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


