भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सिल्की को जिला स्तर में तृतीय स्थान
जमशेदपुर के एक्सेल इंडिया मॉडल स्कूल के बच्चों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रा सिल्की कुमारी ने जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य विजेताओं में लव टुडु, विपाशा मुखी, पायल कुमारी और अन्य शामिल हैं।

जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर 3 ई प्रधान कॉलोनी स्थित एक्सेल इंडिया मॉडल स्कूल के बच्चों ने प्रतिवर्ष होने वाले भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।इस उपलक्ष्य में स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गायत्री परिवार के सदस्यों प्रवीण जी एवं राजा जी की उपस्थिति में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। छात्रा सिल्की कुमारी ने जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं स्कूल का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य विजेता छात्र-छात्राओं में लव टुडु, विपाशा मुखी, पायल कुमारी, रंगीला सोरेन, दुष्यंत गोप, सूर्या कुमार, प्रमोद कुमार, मौसमी मुंडा, विनीता कुमारी, अंकिता उरांव, और सुनाराम सोरेन शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


