ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरनिष्कासित कर्मचारी पुत्र 20 जून से करेंगे आमरण अनशन

निष्कासित कर्मचारी पुत्र 20 जून से करेंगे आमरण अनशन

टाटा मोटर्स मुख्य गेट के बाहर निष्काषित कर्मचारी पुत्र 20 जून से आमरण अनशन करेंगे। टाटा मोटर्स निष्काषित कर्मचारी संघ शुक्रवार को धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। संघ का आरोप...

निष्कासित कर्मचारी पुत्र 20 जून से करेंगे आमरण अनशन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 17 Jun 2017 03:33 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा मोटर्स मुख्य गेट के बाहर निष्काषित कर्मचारी पुत्र 20 जून से आमरण अनशन करेंगे। टाटा मोटर्स निष्काषित कर्मचारी संघ शुक्रवार को धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। संघ का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने पहले निबंधित कर्मचारी पुत्रों से उत्पादन का काम लिया। लेकिन, जब उन्हें स्थाई करने का समय आया तो कलर ब्लाइंड या ऑक्यूपेशनल डिजिज के नाम से उन्हें काम से बैठा दिया। साथ ही इन्हें जाली प्रमाण पत्र के नाम पर निष्कासित कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें