Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsESIC Officials Present Registration Scheme SPREE-2025 and Amnesty Scheme for Employers
उद्यमियों ने ईएसआईसी की पंजीकरण योजना स्प्री-2025 के बारे में जाना

उद्यमियों ने ईएसआईसी की पंजीकरण योजना स्प्री-2025 के बारे में जाना

संक्षेप: सिंहभूम चैम्बर के सहयोग से ईएसआईसी अधिकारियों ने विशेष पंजीकरण योजना स्प्री-2025 एवं एमनेस्टी स्कीम के तहत व्यवसायियों को कानूनी मामलों के समाधान के अवसरों और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। यह योजना 31 दिसंबर तक वैध है और नियोक्ताओं को बिना निरीक्षण के पंजीकरण का अवसर प्रदान करती है।

Sun, 9 Nov 2025 11:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

सिंहभूम चैम्बर के सहयोग से चैंबर भवन में ईएसआईसी के अधिकारियों ने विशेष पंजीकरण योजना स्प्री-2025 एवं एमनेस्टी स्कीम के अंतर्गत लंबित कानूनी मामलों के समाधान के अवसरों एवं इनसे होने वाले लाभ, नियोक्ता समस्याओं समाधान, स्वास्थ्य सुविधा के बारे में व्यवसायी एवं उद्यमियों को अवगत कराया। मौके पर ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन, उपनिदेशक शशि शेखर एवं आदित्यपुर ईएसआईसी हॉस्पिटल के मेडिकल अधीक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष मानव केडिया ने की। महासचिव पुनीत कावंटिया ने कहा कि इस कार्यक्रम से चैम्बर सदस्यों एवं उनके प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों दोनों को भविष्य में लाभ होगा। ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन ने कहा कि स्प्री-2025 योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्कीम नियोक्ताओं और कर्मचारियों को बिना किसी निरीक्षण या पिछले के रिकॉर्ड मांगे बिना ईएसआई प्रणाली में नामांकन या पंजीकरण करने का अवसर प्रदान करती है। यह योजना 10 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले कारखानों, दुकानों, होटलों, रेस्तरां और अन्य ऐसी प्रतिष्ठानों के लिए बनाया गया है। इसके तहत ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल, एमसीए पोर्टल के माध्यम से प्रतिष्ठानों और कर्मचारियों को डिजिटल रूप से पंजीकृत कर सकते हैं। पूरे देश भर में लगभग 16 से 17 मेडिकल कॉलेज हैं, जिसमें 450 सीट कर्मचारियों के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। ईएसआईसी के उपनिदेशक शशि शेखर ने बताया कि योजना पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाती है। इस अवसर पर मेडिकल अधीक्षक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि योजना से पंजीकृत कर्मचारियों को ईएसआई अधिनियम के तहत आवश्यक स्वास्थ्य और सामाजिक लाभों तक पहुंच प्राप्त होगी, जिसमें चिकित्सा देखभाल, बीमारी, गर्भावस्था, चोट या रोजगार के कारण मृत्यु के मामलों में नकद लाभ शामिल हैं। ये मौजूद थे : अंत में उपस्थित सदस्यों ने उपस्थित वक्ताओं एवं अधिकारियों ने प्रश्न पूछे, जिनका जवाब उन्होंने दिया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सचिव बिनोद शर्मा ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अनिल मोदी, सचिव अंशुल रिंगसिया, भरत मकानी, एकलव्य राजन, प्रतीक अग्रवाल, आनंद चौधरी, बलराम प्रसाद, सीए अमित कुमार अग्रवाल, कमल मकाती, अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह, मोहम्मद अरशद, सावन शर्मा, अनिल कुमार, प्रफुल राज, संजय चौधरी सहित कई कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।